लकड़संधा में युवती से छेड़छाड़ पर बखेड़ा
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के गांव लकड़संधा में युवक ने पहले तो घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें की। विरोध करने पर आरोपी ने परिजनों के साथ मिलकर युवती के घर हमला कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के तलाश कर रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव लकड़संधा निवासी पीड़ित ग्रामीण ने तहरीर देकर बताया कि गांव के ही मोनू नामक युवक ने रविवार शाम घर में घुसकर अकेली उसकी बेटी से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें की। विरोध करने पर आरोपी युवती से मारपीट कर फरार हो गया। रात में युवती ने घर लौटे परिजनों को घटना की जानकारी दी, तो पीडित परिजनों ने आरोपी के घर जाकर शिकायत की। आरोप है कि इससे गुस्साए आरोपी ने अपने भाई सोनू, मां मुनेश और पिता मांगेराम के साथ मिलकर पीड़ित किशोरी के घर हमला कर दिया। इसमें पीड़ित किशोरी के साथ ही उसके परिजन भी घायल हो गए। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन वें फरार हो गए।