फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता से मारपीट, हत्या का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला दक्षिणी खालापार में नवविवाहिता के साथ मारपीट करते हुए ससुराल पक्ष ने गला दबाकर उसकी हत्या की कोशिश की। मामले में पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

भोपा क्षेत्र के गांव जौली निवासी कल्लू ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसने बेटी आफताश का निकाह छह अप्रैल 2018 को दक्षिणी खालापार निवासी जमील के बेटे हारून से हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही ससुराल पक्ष नवविवाहित आफताश को कमरे में बंद कर मारपीट करते थे। कई बार इस संबंध में उसके ससुराल पक्ष को समझाया गया, लेकिन उनकी हरकतें जारी रहीं। आरोप है कि दो दिन पहले 25 अगस्त की शाम ससुराल पक्ष ने एक बार फिर नवविवाहिता के साथ मारपीट करते हुए गला घोंटकर उसकी हत्या की कोशिश की। शोर सुनकर पड़ोसी के किसी व्यक्ति ने उसके परिजनों को मोबाइल पर कॉल कर घटना की जानकारी दी, जिस पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसकी जान बचाई। पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने विवाहिता का मेडिकल कराते हुए आरोपी शौहर हारुन, बहनोई मेहराज, ननद अफ्शां व नगमा परवीन, ससुर जमील व सास नजमा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें