फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋण दिलवाने के नाम पर 19 महिलाओं से ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋण दिलवाने के नाम पर 19 महिलाओं से ठगी
विज्ञापन

रतनपुरी/खतौली। गांव रतनपुरी में स्वयं सहायता समूह बनाकर कथित बंधन बैंक से एक लाख दस हजार का ऋण दिलवाने के नाम पर 19 महिलाओं से एक लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित महिलाओं ने ठगी करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में हंगामा किया।
विज्ञापन

रतनपुरी निवासी विजयपाल पुत्र बनारसी को उसके एक रिश्तेदार रामाश्रय पुत्र फूल सिंह निवासी सिक्का सिलावर, जिला शामली ने स्वयं सहायता समूह बनाकर कथित बंधन बैंक की ऋण देने की स्कीम के विषय में बताया। स्कीम के तहत पहले 20 महिलाओं का एक समूह बनाया जाएगा। इसके बाद उन्हें कथित बंधन बैंक से एक लाख दस हजार का ऋण दिलवाया जाएगा। यह ऋण दो किश्तों में मिलेगा। पहली किश्त 60 हजार रुपये की होगी। इसके 11 माह बाद दूसरी किश्त के रूप में 50 हजार रुपये और मिलेंगे। ऋण की पूरी रकम को दो हजार रुपये महीने की किश्त द्वारा अदा किया जाएगा, जिस पर चार प्रतिशत का ब्याज लिया जाएगा। ऋण को स्वीकृत कराने के लिए सभी सदस्यों को पहले पांच हजार रुपये फाइल चार्ज के रूप में जमा कराने पड़ेंगे। इसके बाद विजयपाल ने गांव की बीस महिलाओं का एक समूह बनाया और उनसे 5-5 हजार रुपये बतौर फाइल चार्ज इकट्ठा कर लिए। एक महिला ने रुपये जमा नहीं कराए थे। रुपये देने के दो माह बीत जाने पर भी जब महिलाओं को कोई ऋण नहीं मिला, तो महिलाओं ने इस बारे में विजयपाल से पूछताछ की, लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद महिलाओं के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत की। महिलाओं ने थाने में हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने विजयपाल से इस संबंध में पूछताछ की, जिसमें उसने रुपये अपने एक रिश्तेदार रामआश्रय पर जमा होना बताया। पुलिस ने रामआश्रय को भी थाने बुलाया। पीड़ित महिलाओं के सामने उसने रुपये लेने की बात स्वीकार की और यह भी बताया कि रुपये एक अन्य युवक अपने आपको बैंक का फील्ड ऑफिसर बताकर ठगी करके कहीं भाग गया, जिसका उसे भी कोई पता नहीं लग रहा है। महिलाओं के बीच आम सहमति से विजयपाल और रामआश्रय द्वारा रुपये वापस करने की बात पर समझौता हो गया। हंगामा करने वालों में गीता, पूनम, दुलारी, रेखा, सीमा, माया, सुनीता, बालेश, पुष्पा आदि शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें