फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की जहर देकर हत्या करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। गांव कम्हेड़ा में संदिग्ध परिस्थितियाें में एक विवाहिता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मायके वालों ने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए जानसठ अस्पताल में हंगामा कर दिया। मृतक के भाई ने पति समेत छह ससुराल पक्ष के लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बिसरा लेकर जांच को लैब में भेज दिया है।
विज्ञापन

ककरौली क्षेत्र के गांव कम्हेड़ा में मृतका विवाहिता तहजीब के भाई भोपा क्षेत्र के गांव नगंला बुजुर्ग निवासी मुकीम ने बताया कि उसकी बहन की शादी 2008 में कंहेड़ा निवासी शहजाद पुत्र मुश्ताक के साथ हुई थी। शहजाद बाहर रहकर कपड़े का व्यापार करता है। तीन माह पूर्व शहजाद का बहनोई फखरुद्दीन जो गांव का निवासी है। उसकी अनुपस्थिति में उसने घर पर आकर अवैध हथियार घर के अंदर रख दिए। अवैध असलाह देखकर तहजीब ने पुलिस को सूचना दी। ककरौली पुलिस ने हथियारों के जखीरे को बरामद करते हुए फखरुद्दीन को पकड़ लिया और कुछ घंटों के बाद छोड़ दिया। फखरुद्दीन ने घटना की शिकायत तहजीब के पति शहजाद से की। आरोप है कि उसने परिणाम भुगतने की धमकी भी दी थी। शनिवार रात 10 बजे तहजीब ने अपने भाई को फोन किया कि उसकी ससुराल वाले पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाकर मारपीट कर रहे हैं। विवाहिता ने शनिवार रात में पति और ससुराल वालों से तंग आकर जहर खा लिया।
रात में पुलिस के द्वारा सूचना मिली की उसकी बहन को जानसठ के सरकारी अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। मृतका के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि पति व उसके ससुराल वालों ने जहर देकर तहजीब की हत्या की है। पुलिस ने आननफानन में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई मुकीम ने शहजाद पुत्र मुश्ताक, मुश्ताक पुत्र रफीक, फखरुद्दीन पुत्र अब्दुल लही, इस्तकार, यूनुस, शहजादी पुत्रगण मुश्ताक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। मृतका अपने पीछे छह वर्षीय फरहान, तीन वर्षीय सुफीयान व छोटी बच्ची को रोते बिलखते हुए छोड़ गई है। घटना को लेकर थाने पहुंचे मृतका के परिजनों जान मोहम्मद, अफजाल, अहसान, आलम, अब्दुल कयूम, नफीस सलीम आदि ने आरोपियों को पकड़ने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें