फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ग्राम रतनाखेड़ी के जंगल में हाईटेंशन लाइन के बिजली का तार काटने का प्रयास कर रहे एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की शनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

कुतुबशेर थाना क्षेत्र के ग्राम रतनाखेड़ी के जंगल में लोगों ने पुलिस को सुबह एक व्यक्ति के करंट लगने से मौत होने की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी की। पुलिस के अनुसार मृतक व्यक्ति सीढ़ी के सहारे हाईटेंशन लाइन तक पहुंच गया था और तार काटने का प्रयास कर रहा था। तार में करंट होने के चलते युवक करंट की चपेट में आकर झुलस गया और गिर पड़ा। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके से सीढ़ी बरामद की है। पुलिस ने मृतक की शनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन शनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें