फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स रैकेट का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कोचिंग की आड़ में सेक्स रैकेट चला रहे आरोपी संचालक को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा गया है। पकड़े गए आरोपी के मकान में ही वेश्यावृत्ति हो रही थी। शहर की पॉश कालोनी गांधी नगर गली नंबर-16 के एक मकान पर सीओ ने पुलिस बल के साथ छापेमारी की थी। पुलिस ने मौके से युवती और दो युवक पकड़े गए थे। पूछताछ में युवकों ने अपने नाम सुदेशपाल निवासी बहादरपुर सिखेड़ा और गोपाल निवासी कंबलवाला बाग बताया था। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया था, जबकि मकान मालिक फरार हो गया था। शुक्रवार को पुलिस ने सूचना के आधार पर दबिश देकर कोचिंग की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने वाले मकान मालिक अशोक कुमार को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


आरोपियों के घर कुर्की वारंट चस्पा
रोहाना। अपहरण के एक मामले में फरार चल रहे पांच आरोपियों के घर पर पुलिस 82 चस्पा किया है। वहीं, एक आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर किया है। क्षेत्र के गांव बाननगर निवासी एक युवती मलीरा अड्डे से अपहरण कर लिया गया था। मामले में युवती के मामा अर्जुन ने 6 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट कराई थी। तभी से आरोपी फरार चल रहे हैं। शुक्रवार को चौकी प्रभारी विजय त्यागी ने बताया की फरार चल रहे आरोपी शोएब, जुनेद, मारुफ, सलीम निवासी ग्राम कालंद थाना सरधना तथा फाजिल पुत्र मेहरदीन ग्राम निर्धना थाना चरथावल के घर 82 चस्पा का नोटिस चस्पा किया है। वहीं, सलीम पुत्र रफीक ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें