बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद पर लड़ रही महिला प्रत्याशी और उसके पति के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
नगर निकाय चुनाव में बुढ़ाना का अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित है। चुनाव में एआईएमआईएम पार्टी के सिंबल पर कस्बा निवासी रिजवानुल हक की पत्नी वसीमा खातून चुनावी दंगल में कूदी है। आरोप है कि वसीमा खातून और उसके पति रिजवानुल हक ने अपने चुनाव प्रचार के लिए सरकारी संपत्ति जैसे सरकारी स्कूल, सरकारी अस्पताल, खंभे सहित विभिन्न सरकारी संपत्तियों पर बिना अनुमति के बैनर व पोस्टर लगाए हैं। सरकारी संपत्ति पर बैनर और पोस्टर लगाने में आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है। एसडीएम कुमार भूपेंद्र के निर्देश पर पुलिस ने वसीमा खातून, उसके पति रिजवानुल हक के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने के कारण मुकदमा पंजीकृत किया है।
फर्जी आधार कार्ड बनाने का आरोप
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)।
कस्बे के कुुछ लोगों ने नगर निकाय चुनाव में आईडी प्रूफ की सूची में प्रयोग में आने वाले पहचान पत्र और आधार कार्ड फर्जी बनाए जाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि कस्बे में कुुछ साइबर कैफे फर्जी आधार कार्ड व पहचान पत्र बना रहे हैं। जिनका प्रयोग मतदान में किया जाएगा। डीएम को भेजे गए पत्र में कहा है कि चुनाव के दौरान फर्जी आधार कार्ड व पहचान पत्र की पहचान इंटरनेट द्वारा करवाने की व्यवस्था की जाए। जिससे फर्जी मतदान न हो सके। शिकायत करने वालों में एहतेशाम सहित कई लोग मौजूद रहे।