फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमला कर आढ़ती से लूट के मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हमला कर आढ़ती से लूट के मामले में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के ईदगाह के सामने स्थित दुकान पर बुधवार देर रात मौजूद फल व सब्जी आढ़ती पर हमला कर नकदी व अंगुठियां लूट ले जाने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया, जिसका चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किदवईनगर निवासी फहीम अहमद फल व सब्जी की आढ़त का काम करता है। बुधवार देर रात वह शामली स्टैंड चौकी के सामने स्थित दुकान पर बैठकर काम कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान मोहल्ला प्रेमपुरी निवासियों इरशाद साथियों के साथ वहां पहुंचा और आढ़ती फहीम के साथ मारपीट करते हुए उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इसमें फहीम अहमद की उंगलियां भी कट गई। आरोप है कि हमलावर फहीम अहमद से करीब 12000 की नगदी और सोने की अंगुठियां लूट ले गए, जिसके बाद गुस्साए लोगों ने मौके पर जमकर हंगामा भी किया। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पीड़ित से घटना की जानकारी ली। एसएसआई कोतवाली अक्षय शर्मा ने बताया कि फहीम अहमद व इरशाद के बीच लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार देर रात दोनों पक्षों में इसी को लेकर वार्ता चल रही थी, जिसमें उनके बीच मारपीट हो गई। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें