फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता को बहाने से घर बुलाकर धुना

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता को बहाने से घर बुलाकर धुना
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के राधिकापुरम में भाजपा नेता को घर से बुलाकर उसकी धुनाई किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद पचैंडा निवासी ओमवीर ने तहरीर देकर बताया कि वह भाजपा अनुसूचित प्रकोष्ठ का सरवट मंडल अध्यक्ष है। पीड़ित के अनुसार रविवार सुबह उसके मोबाइल पर पचैंडा रोड स्थित राधिकापुरम कॉलोनी निवासी एक महिला ने कॉल कर एक जरूरी काम होना बताते हुए घर पर बुलाया। महिला के बुलावे पर जैसे ही ओमवीर बाइक से उसके घर पहुंचा। आरोप है कि घर से पांच-छह युवक लाठी-डंडे लेकर निकले और बाहर बाइक खड़ी कर रहे ओमवीर पर हमला कर दिया। आरोपियों ने बेरहमी से ओमवीर की धुनाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि हमलावरों ने उसकी बाइक व मोबाइल भी तोड़ दिया और जेब में रखे आठ हजार रुपये नकद लूट लिए। इसके बाद मरणासन्न हालत में ओमवीर को सड़क पर छोड़कर धमकी देते हुए फरार हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर डायल-100 मौके पर पहुंची और घायल को ले जाकर जिला अस्पताल में उसे उपचार दिलाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़ित ने तहरीर देकर आरोपी महिला व हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। इस मामले में एसएसआई मदनसिंह बिष्ट का कहना है कि युवक द्वारा तहरीर दी गई है, जिसके आधार पर उसका मेडिकल कराते हुए मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें