फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदोई ने किया दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदोई ने किया दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। आरोप है कि विवाहिता के नंदोई ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक मौहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी पुत्री की शादी शहर कोतवाली के ही मोहल्ला एक निवासी युवक से हुई थी। ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट की जाती। आरोप है कि नंदोई ने घर में अकेली पाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शिकायत करने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


छह थानों के इंस्पेक्टर बदले
मुजफ्फरनगर। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने छह थानों के प्रभारी निरीक्षकों को बदला है। चुनाव आयोग के निर्देश पर जिन इंस्पेक्टरों के गैर जिला तबादले हुए है उन्हें रिलीव कर दिया। नई मंडी कोतवाली के इंस्पेक्टर हरशरण सिंह को खतौली इंस्पेक्टर बनाया गया है। सिखेड़ा इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को नई मंडी इंस्पेक्टर, पुलिस लाइन से संजीव कुमार को मंसूरपुर, एमपी सिंह को पुरकाजी, साईबर सैल से राजीव कुमार को सिखेडा और अपराध शाखा से एचएन सिंह को छपार प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।

शराब तस्करों पर गैंगस्टर की कार्रवाई
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने शराब तस्करी में लगे तीन लोगों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। जानसठ थाना क्षेत्र के ग्राम तिसंग निवासी शहजार, गंगोह के सांगाचढा निवासी वसीम व कैराना निवासी रजनीश को गैंगस्टर में निरुद्घ किया गया है। आरोपियों को नौ फरवरी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया था।

महिला दो युवकों के साथ हुई फरार
मुजफ्फरनगर। एक महिला दो युवकों के साथ घर से फरार हो गई। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी पत्नी दो युवकों के साथ फरार हो गई। वह घर का सामान भी ले गई है। उधर, मोहल्ला कृष्णापुरी निवासी एक व्यक्ति ने शहर कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी 11 फरवरी को अपने मायके से बच्चों को लाने के लिए कहकर गई थी। इसके बाद घर नहीं लौटी। वह घर से 35 हजार रुपये व जेवरात भी लेकर गई है। उसने महिला का पता लगाने की मांग की है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया
मुजफ्फरनगर। वाल्मीकि समाज के लोगों ने बृहस्पतिवार को डीएम राजीव को ज्ञापन देकर नगर पालिका में सफाई कर्मचारी के पद पर वाल्मीकि समाज के लोगों को नौकरी दिलाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि नगर पालिका में 50 सफाई कर्मचारी रखे जाने हैं। वाल्मीकि समाज के लोगों नौकरी नहीं दी जा रही। ज्ञापन देने वालों में गुड्डू, सौरभ, जसवीर, हनि, विजय, गुरप्रीति, सुखबीरी, आकाश, सागर, मुकुल व मोहित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें