फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या, पति सहित चार नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की हत्या में पति सहित चार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। गांव जड़ौदा में अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की हत्या कर दी गई। मृतका के परिजनों ने पति सहित चार ससुरालियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मेरठ के थाना सरधना के गांव इकड़ी रवि पुत्र चंद्रपाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी बहन रमा की शादी तीन वर्ष पूर्व मंसूरपुर क्षेत्र के गांव जड़ौदा निवासी सोनू पुत्र रमन के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में लगातार 50 हजार रुपये की नगदी तथा बाइक की मांग कर रहे थे। शनिवार को बहन ने फोन करके उसको बताया था कि ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। रविवार की सुबह हम लोग गांव जड़ौदा में बहन से मिलने के लिए पहुंचे, तो उसका शव बेड पर पड़ा हुआ था तथा उसके गले में रस्सी के फंदे के निशान थे। ससुराल वालों ने बहन का गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतका के पति सोनू, जेठ शंभू तथा जेठानी रेखा व भतीजे नीरज के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। दरोगा सुनील नागर ने बताया कि रविवार की सुबह सूचना मिलने पर पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस को मृतका का शव बेड पर पड़ा मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें