फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में बदमाशों का गिरोह देखा, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों का गिरोह छिपा है जंगलों में
विज्ञापन

खतौली। ग्रामीणों ने जंगलों में हथियारबंद बदमाशों का एक गिरोह देखा है। जंगलों में बदमाशों का गिरोह होने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों ने बदमाशों के गिरोह के साथ एक युवती को भी देखा है। युवती भी गिरोह की सदस्या बताई जा रही है। ग्रामीणों का यहां तक कहना है कि हो सकता है कि बदमाश गन्ने के खेतों में अपना ठिकाना बना रखे हों।
विज्ञापन

गांव मढकरीमपुर और अतरापुरा के जंगल में ग्रामीण हथियारबंद बदमाशों का एक गिरोह होना बता रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस गिरोह के पास हथियार भी हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बदमाशों के गिरोह को जंगल में कई बार देखा है। यह गिरोह जंगलों में अपना डेरा डाले हुए हैं। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि गन्ने के खेतों में बिस्तर भी लगे हुए देखे गए हैं। ये बिस्तर इन बदमाशों के ही हैं। जंगलों में बदमाशों के होने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों का मानना है कि अगर बदमाशों का गिरोह शीघ्र नहीं पकड़ा गया तो क्षेत्र में बड़ी घटना हो सकती है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन ने बदमाशों के इस गिरोह को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें