फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल आत्महत्या प्रकरण में एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कपिल आत्महत्या प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी के अमित विहार में फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले युवक के परिजनों ने तीन लोगों को नामजद करने के साथ ही एक आरोपी के परिजनों पर मारपीट कर क्लिप वायरल करने और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने कहा कि मामले की छानबीन के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के अमित विहार कूकड़ा निवासी कपिल पुत्र अमर सिंह ने बुधवार देर रात घर के आंगन में लगे जाल में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बृहस्पतिवार सुबह युवक की लाश फंदे पर लटकी मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया था। मामले में कपिल के पिता अमरसिंह ने बृहस्पतिवार देर रात तहरीर देकर बताया कि कपिल अक्सर मोहल्ले के ही दीपक की लड़की से बात करता था, जिसे लेकर उसके परिजन कपिल से रंजिश रखते थे। आरोप है कि नौ अक्तूबर को दीपक व उसके साथियों ने अपनी बेटी से कपिल को फोन कराते हुए उसे अगले दिन मिलने के लिए कूकड़ा ब्लॉक के चौराहे पर बुलाया था। आरोप है कि अगले दिन युवती के बुलावे पर पहुंचे कपिल के साथ दीपक के साथ ही उसके साथी करण, खतौली निवासी बग्गू व उनके परिजनों ने कपिल पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर उसके साथ बीच चौराहे पर मारपीट करते हुए मोबाइल से उसकी क्लिप भी बना ली। बाद में आरोपियों ने उक्त क्लिप को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके चलते कपिल मानसिक तनाव में आ गया था। पीड़ित परिजनों के अनुसार इसी आत्मग्लानि में कपिल ने बुधवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कपिल को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें