फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैकिंग में चोरी की बाइक समेत दबोचे तीन युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
सिखेड़ा। काटका पुल पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। थाने के एसआई भंडूर चौकी इंचार्ज रणवीर सिंह शनिवार देर रात काटका पुल पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध बाइक पर आते तीन युवकों को रोककर उनसे बाइक के कागजात मांगे गए तो युवक बौखला गए। इस पर तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उनसे बरामद बाइक चोरी की पाई गई। एसआई रणवीर सिंह ने बताया कि बरामद की गई बाइक गांव दाहखेड़ी निवासी अरशद की है, जो तीन दिन पूर्व चोरी की गई थी। चोरी की बाइक के साथ पकड़े गए तीनों आरोपियों अमन निवासी पुरा, सागर व मिलन निवासीगण बेहड़ा आस्सा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


तीन महिलाओं का शांतिभंग में चालान
मीरापुर। भुम्मा रोड नई बस्ती निवासी तीन महिलाएं रविवार सुबह किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद आपस में भिड़ गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं मानने पर तीनों महिलाओं का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। उधर, कस्बे में किसी काम से आई कैथोड़ा की एक महिला के साथ भरे बाजार एक युवक ने छेड़छाड़ करते हुए उस पर फब्तियां कस दीं। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया, जिसके बाद उसकी जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें