भोपा। पुलिस ने जगमेर हत्याकांड के आरोपी को कस्टडी रिमांड पर लेकर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है। इस मामले में आठ लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दो आरोपियों ने कोर्ट से स्टे ले रखा है बाकी सभी आरोपी जेल में हैं।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव गड़वाड़ा निवासी जगमेर सिंह की 6 अप्रैल को गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस दौरान वह अपने घर के आंगन में अपने पड़ोसी जय देव शर्मा के साथ बैठा था। आठ लोगों के विरुद्ध भोपा थाने पर मुकदमा कायम कराया गया था। भोपा इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि दो आरोपियों को छोड़ सभी आरोपी जेल में हैं। एक आरोपी अमित पुत्र राजबीर निवासी गड़वाड़ा पुलिस को चकमा देकर एक नवंबर को कोर्ट में हाजिर हो गया था। शनिवार को पुलिस ने उसे कोर्ट से आठ घंटे का कस्टडी रिमांड पर लेकर हत्या में प्रयुक्त तंमचा व कारतूस सीकरी के एक बाग से बरामद किया है।
नंगला बुजुर्ग में गोकशी पकड़ी
(फोटो समाचार)
अमर उजाला ब्यूरो
भोपा। पुलिस ने नंगला बुजुर्ग में छापा मार कर भारी मात्रा में मांस और गोकशी के उपकरण बरामद किए। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी को छुड़वाने के लिए भी थाने में जमावड़ा लगा रहा।
गांव नंगला बुजुर्ग में गोकशी की सूचना पर पुलिस ने शनिवार को छापा मारा। मौके से दो क्विंटल मांस, खाल और उपकरण बरामद हुए। एक आरोपी नदीम कुरैशी पुत्र गफ्फार कुरैशी को दबोच लिया, जबकि गांव के ही दो आरोपी पोंदी और आरिफ पुलिस को चमका देकर फरार हो गए। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध मुकदमा कायम कर आरोपी नदीम को जेल भेज दिया है और अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।