फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी योजना के नाम पर ठगी करने वालों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने जालसाजों को पकड़ा
विज्ञापन

खतौली। प्रधानमंत्री भाग्यलक्ष्मी योजना के लिए पंजीकृत कराने के नाम पर दो युवकों ने ग्रामीणों से 30-30 रुपये की ठगी कर ली, जिसको लेकर ग्रामीणों ने हंगामा खड़ा कर दिया। मौके पर पहुंचे प्रधान के पति व ग्रामीणों ने ठगी करने वाले दोनों युवकों को पकड़ करके पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव शेखपुरा में शनिवार को दो युवक गांव में घूमकर ग्रामीणों से सरकारी योजना का लाभ दिलाने तथा पंजीकरण के नाम पर 30-30 रुपये ठग रहे थे। कुछ ग्रामीणों को इन युवकों पर शक हुआ। जांच पड़ताल करने पर पता चला कि दोनों युवक सरकारी योजना के नाम पर ठगी कर रहे हैं, जिसको लेकर ग्रामीणों ने हंगामा खड़ा कर दिया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी प्रधान के पति धर्मपाल अधाना को दी। प्रधान के पति मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पकड़ करके पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पकड़े गए युवकों से पूछताछ करके मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें