फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजेंसी संचालक पर पुराना ट्रैक्टर देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गांव सोंता निवासी वाहिद ने शनिवार को एसपी के न मिलने पर एएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने कृषि कार्य हेतु एक एजेंसी से नया ट्रैक्टर खरीदने के लिए संपर्क किया था। पीड़ित के मुताबिक उन्होंने कई महीने पहले बैंक खाते से चार लाख रुपये ट्रांजक्शन से और एक लाख 65 हजार रुपये नकद दिए थे। कई माह बाद भी ट्रैक्टर न देने पर उन्होंने आठ फरवरी को एजेंसी पर पहुंचकर अपने रुपये वापस मांगे, जिस पर उन्हें ट्रैक्टर के साथ रोटावेटर खरीदने के लिए एक लाख 10 हजार रुपये और जमा करा लिए। इसके बाद उन्हें ट्रैक्टर दिया। घर जाकर देखा तो ट्रैक्टर करीब 178 घंटे चला हुआ था। उन्होंने एजेंसी संचालक से शिकायत की तो उसने कोई सुनवाई न करते हुए अभद्रता की और ट्रैक्टर के कागज भी नहीं दिए। पीड़ित किसान ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


कार्रवाई की मांग
शामली। शनिवार को गांव खेड़ीकरमू व आसपास के गांवों की महिलाओं और युवकों ने कोतवाली पहुंचकर बताया कि एक निजी फाइनेंस कंपनी के संचालकों ने नौकरी और लोन देने का लालच देकर उनके लाखों रुपये ठग लिए थे। आरोपी संचालक ऑफिस बंद करके फरार हो गए। पीड़ितों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पीड़ितों ने बताया कि पिछले सप्ताह उन्होंने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम से कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। एसएसआई रविंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि इस मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें