फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैजिक पलटने से आधा दर्जन श्रद्धालू घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। थानाक्षेत्र स्थित झिलियापुल के पास बृहस्पतिवार की देर शाम श्रद्धालुओं से भरी एक मैजिक पलटने से उसमें सवार छह लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल सभी दर्शनार्थी को गोपीगंज सीएचसी में भर्ती कराया। प्रयागराज में आयोजित कुंभ में स्नान करने के लिए बृहस्पतिवार को एक मैजिक छह श्रद्धालुओं को लेकर वाराणसी से प्रयागराज जा रही थी। झिरियापुल के पास मैजिक असंतुलित होकर पलट गई। इससे उसमें सवार राजस्थान के जैतराना थानाक्षेत्र के बलूंदा गांव निवासी रेमा देवी (65) पत्नी भीम राम, सीता देवी (42) पत्नी गोवर्धन, नारायण (65), बनवारी देवी (65) पत्नी रेवतीराम, पप्पा देवी (42) पत्नी भरतदेउसी, अगेन देवी (60) पत्नी नारायण निवासी घायल हो गए। इससे अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सरकारी एंबुलेंस से सभी घायलों को गोपीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां गभीर रूप से घायल कुछ मरीजों को प्रयागराज रेफर कर दिया गया। वहीं अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें