फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने गंगनहर में छलांग लगाने का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। जौली गंगनहर पुल पर सोमवार सुबह एक महिला संदिग्ध हालात में इधर से उधर घूम रही थी। गांव के लोगों ने महिला की हरकतों को संदिग्ध मानते हुए उस पर नजर रखनी शुरू कर दी। ग्रामीणों के अनुसार, कुछ ही देर बाद उक्त महिला गंगनहर पुल की रेलिंग पर चढ़ गई और गंगनहर में कूदने का प्रयास किया। यह देख ग्रामीणों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर महिला को गंगनहर में छलांग लगाने से पहले ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में महिला ने खुद को ककरौली क्षेत्र के गांव निवासी बताते हुए ससुराल वालों के उत्पीड़न से त्रस्त आकर आत्महत्या करने की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची ककरौली पुलिस महिला को कार्रवाई का आश्वासन देकर अपने साथ ले गई।
विज्ञापन


बसेड़ा में मासूम बच्चे के अपहरण की कोशिश
छपार। थाना क्षेत्र के गांव बसेड़ा में नंदावाली शिव मंदिर के पास रहने वाले सुलेमान की बेटी शमां परवीन ससुराल पक्ष से विवाद के चलते कुछ दिन से मायके में ही रह रही है। उसका तीन साल का बेटा रविवार शाम करीब तीन बजे घर के बाहर खेल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और बच्चे को लड्डू खिलाने के बहाने अगवा कर ले जाने का प्रयास किया। मासूम के साथ ही खेल रहे अन्य बच्चों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी, जिस पर परिजन मौके पर जा पहुंचे, जिन्हें देख आरोपी फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिस पर आरोपियों की तलाश की गई, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें