फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा सप्लायर पुलिस को चकमा देकर भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर। पुलिस ने गांव सिकंदरपुर में एक कुख्यात तमंचा सप्लायर की गिरफ्तारी के लिये दबिश दी, लेकिन आरोपी मौके से भाग निकला। थानाध्यक्ष मनोज चौधरी को सूचना मिली थी कि गांव सिकंदरपुर निवासी एक कुख्यात तमंचा सप्लायर गांव में अपने घर पर मौजूद है। एसओ ने भारी पुलिस बल के साथ पहुंच कर दबिश दी, लेकिन आरोपी मौका ताड़कर पुलिस को चकमा देकर भाग निकला।
विज्ञापन


बेटी पैदा होने पर विवाहिता का उत्पीड़न
मीरापुर। गांव कैथोड़ा निवासी पीड़िता रितू ने थाने में तहरीर देकर बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उसकी शादी बहसूमा थाने के गांव फिरोजपुर निवासी राजन के साथ हुई थी। वैवाहिक जीवन में 25 जौलाई को उसने एक बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म की जानकारी मिलने पर उसके ससुराल पक्ष के लोगो ने रितु का उत्पीड़न शुरू कर दिया। आरोप है कि शुक्रवार को दोपहर उसकी ससुराल पक्ष के लोग आये ओर उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गये। पीडिता ने सभी आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए थाने मे तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

सूडान के विद्यार्थियों ने अनुभव साझा किए
मीरापुर। बीआईटी के छात्र के मलेशिया व सिंगापुर की शैक्षिणक यात्रा पूरी होने के बाद सूडान के विद्यार्थियों का एक दल तकनीकी ज्ञान प्राप्त करने के लिये बीआईअी पहुंचा। निदेशक हरिदत्त शर्मा ने बताया कि उन्होंने विश्व स्तर की नई तकनीक की जानकारी के लिये बीआईटी के छात्रों को मलेशिया की टार्क यूनिवर्सिटी भेजा था। मलेशिया व सिंगापुर से लौटे छात्रों ने भी अपने अनुभव सूडान के छात्रों से साझा किए। संचालन डॉ. राघव मेहरा ने किया। आदित्य शर्मा, शिवानी चौहान, सुधीर कुमार, अभिलाषा राजपूत, विपुल कुमार शर्मा, कावेन्द्र यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें