फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान और दूकान से नकदी समेत लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गुरुवार की रात चोरों ने दो मकान और एक किराना की दुकान से नकदी व जेवरात समेत लाखों का माल पार कर दिया। सुबह चोरी की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की लेकिन चोरों का सुराग नहीं मिल सका। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के भुइली गांव में पीएसी के जवान के घर पहुंचे चोरों ने पालतू कुत्ते को भी मार डाला।
गौराबादशाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार भुईली गांव निवासी लालबहादुर यादव का बेटा राकेश यादव पीएसी का जवान है। उसकी तैनाती मुरादाबाद में है। गुुरुवार की रात परिवार के सभी सदस्य घर के बाहर सो रहे थे। रात में चोर घर के पीछे से छत पर छत पर चड़ गए और सीढ़ी के रास्ते आंगन में उतर गए। अंदर से मुख्य दरवाजे को बंद कर घर को खंगाल डाला। बाक्स में रखा 25 हजार रुपया और दो सोने की चैन, दो अंगूठी, एक हार, बाली, झुमका, नथिया, कंगन और करधन समेत करीब पांच लाख का माल उठा ले गए। सुबह परिजन सोकर उठे तो अंदर से दरवाजा बंद था। लालबहादुर ने सीढ़ी लगाकर अंदर जा कर दरवाजा खोला तो उनके होश उड़ गए। बाक्स तोड़कर चोरों ने घर से पांच सौ मीटर दूर आजमगढ़ जिले की सीमा में उदियावा गांव के फेंका था। पुलिस ने छानबीन की लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका। वहीं रामपुर प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय बाजार के समीप स्थित कालिका पोखरा के पास स्थित हाजी अब्दुल गफ्फार के घर का दरवाजा तोड़कर एक हजार नकदी समेत अन्य कीमती सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसठी प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के परियत बाजार फारूख अहमद की किराना की दुकान है। दुकान की पहली मंजिल पर उनका आवास भी है। परिवार के लोग दुकान बंद कर छत पर सो रहे थे। रात में चोरों ने शटर का ताला तोड़कर 35 हजार नकद, 65 हजार रूपये का सामान पार कर दिया। सुबह सोकर उठे तो चोरी का पता चला तो पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें