फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेंडर करने आ रहे गैंगस्टर को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कचहरी में युवक की धुनाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कचहरी में कुछ लोगों द्वारा एक युवक को पकड़कर उसकी धुनाई करने से अफरातफरी मच गई। पकड़ने वाले उसे लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंच गए, जहां पर पता चला कि पकड़ा गया युवक गैंगस्टर है, जो यहां कोर्ट में पेश होने आया था। पकड़ने वाली शामली की गढ़ीपुख्ता पुलिस और एक गांव के ग्रामीण है। आरोपी युवती को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में भी नामजद है। सूचना पर सिविल लाइन पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाद में गढ़ीपुख्ता पुलिस इस गैंगस्टर को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

कचहरी में बृहस्पतिवार दोपहर कुछ लोगों ने अचानक एक युवक को दबोच लिया। युवक ने छूट कर भागने का प्रयास किया तो पकड़ने वालों ने उसकी धुनाई प्रारंभ कर दी। पकड़ने वाले लोग इस युवक को पकड़ कर एसएसपी आफिस ले आए। यहां पर भी उससे मारपीट की गई। सूचना पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि पकड़ने वाले शामली जिले के गढ़ीपुख्ता थाने के सिपाही और कुछ ग्रामीण है। सिविल लाइन इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़ा गया युवक सुधीर पुत्र देवी सिंह गढ़ीपुख्ता थाने के गांव ताना का निवासी है। जिसे बाद में गढ़ीपुख्ता पुलिस अपने साथ ले गई। गढ़ीपुख्ता एसओ ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि सुधीर गैंगस्टर है, साथ ही एक युवती को बहला फुसला कर फरार कर ले जाने के मामले में भी नामजद है, हालांकि इस मामले में उसने हाईकोर्ट से स्टे ले रखा है। वह गैंगस्टर के मामले में वांछित है, इसी मामले में वह कोर्ट में पेश होने जा रहा था। सिपाहियों और युवती पक्ष के लोगों ने उसे पहले ही पकड़ लिया। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें