फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार 3 लाख रुपयों से भरा बैग लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली (मुजफ्फरनगर)। साइबर कैफे की दुकान में रखा सेवानिवृत्त फौजी का रुपयों से भरा बैग अज्ञात बाइक सवार लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंचे सीओ ने पीड़ित से घटना के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन

गांव चांदसमंद निवासी सेवानिवृत्त फौजी विरेंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को नगर के बैंक से दो लाख आठ हजार रुपये निकाले। एक लाख रुपये उसके पास थे। विरेंद्र ने आठ हजार अपनी जेब में रखे। बाकी तीन लाख उसने बैग में रख लिए। विरेंद्र बैग लेकर पालिका मार्केट में पहुंचा। जहां साइबर कैफे में उसने बैग रख दिया। साइबर कैफे में काम करने वाले परिचित सुमित के साथ विरेंद्र गेट के पास बैठ गया। विरेंद्र को तीन लाख रुपये अपने रिश्तेदार को देने थे। उसके मोबाइल फोन पर किसी का फोन आ गया। वह मोबाइल पर बातचीत करने लगा। इसी दौरान बाइक पर एक अज्ञात युवक आया और वह दुकान के अंदर से चुपचाप नोटों से भरा बैग लेकर फरार हो गया। बाइक सवार के चले जाने पर विरेंद्र ने देखा कि दुकान के अंदर से बैग गायब था। सूचना पर सीओ डॉ. राजीव कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। सीओ ने पीड़ित विरेंद्र से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बाइक सवार को तलाश करने के लिए काफी भागदौड़ भी की। इसके बावजूद बाइक सवार का कहीं पता नहीं चल सका।


पुलिस ने दो लोगों को जेल भेजा
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने कस्बे के मोहल्ला जाटान निवासी माहिर हसन को मोबाइल लूटने के आरोप में और करीब चार माह पूर्व थाने पर दर्ज हुए दुष्कर्म के एक मुकदमे में न्यायालय द्वारा वारंट जारी करने पर ग्राम लखनौती निवासी जितेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें