फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भोपा। शादी का झांसा देकर एक विधवा महिला का तीन वर्ष तक यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने तमंचे के बल पर आतंकित कर उसका धर्म परिवर्तन भी करा दिया। कार्रवाई करने पर आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने पीड़िता की ओर से ककराला निवासी आरोपी के विरुद्घ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की दलित विधवा महिला ने बताया कि उसके पति की तीन वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी। आरोप है कि वह अपने पति का मृत्यु प्रमाण पत्र आदि बनवाने के लिए जानसठ तहसील में आती जाती रही, तो इसी दौरान ककराला निवासी आरोपी गुड्डू उर्फ नसीम से मुलाकात हुई। आरोपी ने उसे मृतक आश्नित में 30 हजार रुपये दिलवाने की बात कही और उसने अपने जाल में फंसा लिया। आरोपी उसको शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करता रहा। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि जब उसने शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने तमंचे के बल पर आतंकित कर कहा कि पहले धर्म परिवर्तन कर ले, अगर नहीं करेगी तो उसकी और उसके बच्चों की हत्या कर दी जाएगी। भोपा इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा कायम करते हुए महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें