दो पक्षों में मारपीट
रतनपुरी/खतौली। गांव बड़सू निवासी पाल्ला पुत्र ब्रहम सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह और उसके गांव के कुछ लोग पंजाब में ईंट के भट्ठे पर कार्य करते हैं। वहां पर भट्ठे पर रहने वाले गांव बड़सू निवासी अनुज पुत्र कृष्ण व राहुल पुत्र प्रमोद से किसी बात को लेकर मामूली सी कहासुनी हो गई थी। पिछले कई दिनों से वे सभी लोग परिवार में शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने गांव बड़सू आए हुए थे। सोमवार दोपहर को गांव के ही अनुज, चेतन, राहुल, मोहित ने भट्ठे पर हुई कहासुनी को लेकर उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पाल्ला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मौके से राहुल, अनुज और चेतन को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
20 लीटर कच्ची शराब समेत दो जेल भेजे
रतनपुरी। थानाध्यक्ष रतनपुरी विरेंद्र कसाना ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चंदसीना व रामपुर मार्ग पर कच्ची शराब ले जा रहे गौतम पुत्र नरेश तथा हरपाल पुत्र बलवीर निवासीगण गांव चंदसीना को पकड़ लिया। इन दोनों के पास से 10-10 लीटर कच्ची शराब मिली है। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर दोनों को जेल भेज दिया।