फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कवाल में दो भाइयों में पथराव, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली विवाद में कवाल में पथराव
विज्ञापन

जानसठ(मुजफ्फरनगर)। गांव कवाल में बहन द्वारा अपने उधार के पैसे मांगने को लेकर दो सगे भाइयों के बीच मारपीट के बाद पथराव हो गया। पथराव से गांव में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों भाइयों को बमुश्किल समझाबुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

गांव कवाल में नन्हें सिंह के दो बेटे हैं। एक नाम नौमान और दूसरे का नाम फैजान है। कई माह पूर्व नौमान ने अपनी बहन से 16 हजार रुपये उधार लिए थे। शनिवार को उसकी बहन ने नौमान से अपने 16 हजार रुपये उधार दिए हुए मांगे, जिसको लेकर भाई और बहन के बीच कहासुनी हो गई। बीचबचाव में दूसरा भाई फैजान अपनी बहन की ओर से बोल बैठा, जिसको लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों भाइयों ने एक दूसरे के परिवार पर पथराव करना शुरू कर दिया। पथराव से गांव में अफरातफरी मच गई। पथराव की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों भाइयों को समझाबुझाकर बमुश्किल मामला शांत किया। बाद में पुलिस की मौजूदगी में कुछ लोगों ने दोनों भाइयों का आपस में समझौता करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें