फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर किया हमला, तोड़फोड़ की

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर किया
विज्ञापन

हमला, तोड़फोड़ की
मुजफ्फरनगर। शहर कोवाली के मोहल्ला लद्दावाला निवासी युनुस पुत्र फारूख ने पुलिस को दी। बताया कि शुक्रवार शाम वह घर पर मौजूद था, जबकि उसका भाई इमरान और दो अन्य लोग खाना खा रहे थे। आरोप खालापार निवासी शादाब पुत्र शरीफ, खालिद, शकील, शरीफ पुत्रगण बाल्ला, शाहनवाज पुत्र शरीफ व अन्य अज्ञात लोग उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। आरोपियों ने जमकर लाठी-डंडों और लात-घूसों से मारपीट की। आरोप है कि शादाब ने इमरान पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी, जिसमें वह बाल-बाल बचा। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए, जिस पर हमलावर हाथों में तमंचे लहराते हुए मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

शिक्षक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
मुजफ्फरनगर। एक कॉलेज के प्रवक्ता के खिलाफ शिक्षक नेताओं के खिलाफ व्हाट्सएप ग्रुप पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला दर्ज हुआ है। डीआईओएस कार्यालय पर शिक्षकों द्वारा अपनी मांगों को लेकर खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी धरना प्रदर्शन को लेकर अमृत इंटर कालेज के प्रवक्ता पीयूष शर्मा ने व्हाट्सएप ग्रुप पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के नेता और अलावा डीएवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य शिवकुमार यादव, शिक्षक संघ के पूर्व मंत्री व संरक्षक सुनील कुमार त्यागी को संबोधित करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसको लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों में रोष व्याप्त हो गया। राकेश कुमार मित्तल आदि शिक्षकों और कर्मचारियों ने पीयूष शर्मा के खिलाफ सिविल पुलिस थाने पर तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें