फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीनों के साये में हुई ईद की नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
संगीनों के साये में हुई ईद की नमाज
विज्ञापन

भोपा(मुजफ्फरनगर)। सीकरी गांव में खौफ और संगीनों के साये में ईद-उल अजहा का त्योहार मनाया गया। नमाज के दौरान वतन और गांव के अमन-चैन की दुआ की।
सीकरी गांव में जिला पंचायत चुनाव की रंजिश में खूनी खेल खेला जा रहा है। इसी के चलते भाईचारे का त्योहार ईद-उल अजहा भी खौफ के साये में मनाया गया। अनहोनी का डर सीकरी के हर घर में नजर आ रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि त्योहार तो मना पर रौनक नहीं थी। पूर्व प्रधान अम्मार और लुफ्तुर्रहमान की हत्या के कारण सीकरी गांव से त्योहार का रंग फीका रहा। त्योहार पर लोगों के दिल तो मिले, लेकिन चेहरे नहीं खिले। अपनों की याद में कइयों की आंखें भी छलकी। सीकरी में नमाज भी संगीनों के साये में अदा की गई। सीओ भोपा मोहम्मद रिजवान, थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह, पीएसी के जवानों के साथ गांव में मौजूद रहे।
भोपा में कारी मोहम्मद मुर्रशीद, मुफ्ती अब्दुल करीम, मौलाना अय्यूब, बेलड़ा में मौलाना चरागअली, मौलाना नाजिम, सीकरी में मुफ्ती अदनान, जौली में मौलाना जावेद काजमी, मौलाना सज्जाद द्वारा नमाज अदा कराई गई। नंगला बुजुर्ग, रुड़कली, गादला, युसुफपुर, बेहड़ा थ्रू, रहकड़ा, बाकरनगर, कसौली में ईद उल अजहा का त्योहार प्रेम और सौहार्द के साथ मनाया गया। बारिश के चलते नमाज मस्जिदों में अधिक और ईदगाह पर कम हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्यारों की गिरफ्तारी
न होने से लोगों में रोष
भोपा। पूर्व प्रधान मोहम्मद अम्मार और लुत्फुर्रहमान के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से सीकरी के लोगों में भय और गुस्सा दोनों नजर आ रहे हैं। दस दिन के अंदर अम्मार प्रधान व लुफ्तुर्रहमान की हत्या सहित किसान कासिम पर हुए जानलेवा हमले से नाराज लोगों ने पुलिस की लचीली और ढीली कार्यप्रणाली पर चिंता जताई है। ग्रामीणों का मानना है कि अगर समय रहते आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो कभी भी कोई भी घटना घट सकती है। लोगों का घर से बाहर निकला दुश्वार हो चुका है। फसलों की समय पर देखभाल भी नहीं हो पा रही है। लोग खेतों में भी समूह के साथ जा रहे हैं। पुलिस ने अगर समय रहते हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं की तो और भी घटना घट सकती है। भोपा एसएचओ विजय सिंह का कहना है कि जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें