फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में दबोचे 25-25 हजार के दो इनामी लुटेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में दबोचे 25-25 हजार के दो इनामी लुटेरे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मोहल्ला आर्यपुरी में पांच दिन पूर्व स्टेशनरी व्यापारी को गोली मारकर लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को शहर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में धर दबोचा। 25-25 हजार के दोनों इनामी लुटेरे पैर में गोली लगने से घायल हुए है। इनके पास से बिना नंबर की बाइक, तमंचे व लूट के रुपये बरामद हुए है। दोनों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने व्यापारी की रेकी करने वाले युवक को भी गिरफ्तार किया है।
शहर कोतवाली में प्रेसवार्ता में एसपी सिटी सतपाल आंतिल व सीओ सिटी हरीश सिंह भदौरिया ने बताया कि 29 अप्रैल की रात मोहल्ला आर्यपुरी निवासी स्टेशनरी व्यापारी नितिन गर्ग से बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर 20 हजार की नकदी, सोने की चेन-अंगूठी लूट ली थी। घायल व्यापारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एसपी सिटी ने बताया कि शुक्रवार की रात सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर अनिल कपरवान, एसएसआई अक्षय शर्मा ने टीम के साथ रुड़की रोड पर चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान गांव बामनहेड़ी की तरफ से बाइक पर आते दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया तो वे पुलिस टीम पर फायरिंग कर पुल के नीचे से होकर भागने लगे। दोनों को घेराबंदी कर जवाबी कार्रवाई की गई। पैर में गोलियां लगने पर दोनों को दबोच लिया गया। एसपी सिटी के शब्दों में, घायल हुए बदमाशों की पहचान 25-25 हजार के इनामी आशु जैन पुत्र नरेश जैन निवासी दक्षिणी कृष्णापुरी और तालिब पुत्र महबूब निवासी गांव ककराला, भोपा के रूप में हुई। दोनों से पूछताछ के बाद उनके तीसरे साथी अंकित गर्ग पुत्र सुधीर गर्ग निवासी दक्षिणी कृष्णापुरी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अंकित ने ही व्यापारी की रेकी की थी। पकड़े गए बदमाशों के पास से एक बिना नंबर की संदिग्ध बाइक, दो तमंचे-कारतूस, एक पेंडेंट, अंगूठी और लूटे गए 3900 रुपये बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने स्टेशनरी व्यापारी से लूटपाट की वारदात को अंजाम देने का खुलासा किया। बदमाश आशु जैन व तालिब के खिलाफ विभिन्न थानों में संगीन धाराओं के कई मुकदमे दर्ज हैं। एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए लुटेरों के खिलाफ गैंगस्टर की भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौकर के विश्वासघात का शिकार हुआ व्यापारी
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला आर्यपुरी निवासी नितिन गर्ग की झांसी रानी के निकट स्टेशनरी शॉप है। लूटपाट में शामिल दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी अंकित गर्ग उसकी दुकान पर नौकरी करता था, जिसे नितिन गर्ग की पूरी दिनचर्या और लेनदेन आदि की जानकारी थी। अंकित के पास लूट में शामिल आशु जैन व तालिब का उठना-बैठना था। इसके चलते तीनों ने ही नितिन गर्ग को लूटने की योजना तैयार की। इसके तहत ही 29 अप्रैल को बदमाशों ने दुकान बंद कर घर लौट रहे नितिन गर्ग को आर्यपुरी में रोका और उससे लूटपाट का प्रयास किया। विरोध करने पर नितिन गर्ग को गोली मार दी गई, जो उसके पैर में लगी। इसके बाद लुटेरे वहां से फरार हो गए। भागने बदमाश सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गए थे। पुलिस घटना के बाद से ही वारदात में किसी करीबी का हाथ होना मानकर जांच कर रही थी। इसकी पड़ताल में अंकित का नाम सामने आया, जिसके बाद वारदात का अनावरण कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें