फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व नौकर ने ही साथियों के साथ लूटा था आढ़ती को

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने एक मई की रात आढ़ती सचिन अग्रवाल से हुई चार लाख रुपये की लूट का खुलासा कर दिया है। लूट के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सचिन अग्रवाल के यहां पहले काम करने वाला एक नौकर भी शामिल था। नौकर ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन लाख 11 हजार रुपये बरामद करने के साथ ही दो चाकू और घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी ने कोतवाली ज्वालापुर में शनिवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि एक मई की शाम को सचिन अग्रवाल जब रोज की तरह वसूली कर अपने हरिलोक कालोनी स्थित घर पहुंचे तो स्कूटी सवार तीन युवकों ने उससे रुपयों से भरा बैग छीन लिया था। शनिवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे पुलिस टीम ने नहर पटरी से बहादराबाद की तरफ स्कूटी पर जा रहे तीन युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम मोहम्मद फाजिल उर्फ सन्नी पुत्र दिलशाद अहमद निवासी बंजारा वाली गली, जुबेर पुत्र जमील निवासी मंडी सदर बाजार दिल्ली हाल निवासी काजी कॉलोनी और आमिर हुसैन पुत्र इकबाल निवासी ईदगाह रोड पांवधोई ज्वालापुर हरिद्वार बताए। एसएसपी के अनुसार तलाशी लेने पर मो. फाजिल से 50 हजार रुपये और एक चाकू, जुबेर से 50 हजार रुपये और एक चाकू व आमिर हुसैन से 50 हजार बरामद हुए। इसके अलावा स्कूटी की डिग्गी से बरामद हुए एक बैग से पीएनबी बैंक की एक पास बुक, आईसीआईसीआई बैंक की एक चेक बुक और बैग में सचिन फर्म की एक मोहर और 1,61000 रुपये बरामद हुए। उन्होंने बताया कि तीनों ने घटना में शामिल होना स्वीकार की है। मोहम्मद फाजिल ने बताया कि दो साल पहले वह सचिन अग्रवाल के यहां नौकरी करता था और उसके साथ पैसे वसूली का कार्य भी करता था। उसे सचिन अग्रवाल की प्रत्येक गतिविधि की जानकारी थी। ऐसे में उसने ही अपने दोनों साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। एसएसपी ने कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी मनोज मैनवाल और उनकी टीम को इस खुलासे के लिए बधाई दी। इस दौरान एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय और सीओ सदर आयुष अग्रवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें