फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में दबोचे दो बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में दबोचे दो बदमाश
विज्ञापन

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। बाईपास पर रविवार देर रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर संदिग्ध कार, चोरी की कार के पार्ट्स, तमंचा-कारतूस व अन्य सामान बरामद किया है। चोरी की कार व अन्य सामान उत्तराखंड से चोरी किया गया था।
विज्ञापन

थाना पुलिस ने रविवार देर रात करीब दस बजे सूचना के आधार पर बाईपास पर गांव खेड़ा जट मोड़ पर खड़ी एक संदिग्ध कार की घेराबंदी की तो उसमें सवार बदमाशों ने फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। इस पर इंस्पेक्टर योगेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बदमाशों को घेराबंदी करते हुए दबोच लिया। इंस्पेक्टर के शब्दों में पकड़े गए बदमाशों की पहचान सोनू उर्फ आजम व साबिर निवासी गांव तुमरेड़ी थाना झबरेड़ा, उत्तराखंड के रूप में हुई। बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे-कारतूस, संदिग्ध कार और कार में मौजूद एक अन्य कार के पार्ट्स व अन्य सामान बरामद किए गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि जिस कार के पार्ट्स बरामद हुए हैं, वह उत्तराखंड की मंगलौर कोतवाली के गांव लहबोली से विगत 29 मार्च को चोरी की गई थी, जिसकी रिपोर्ट भी मंगलौर थाने में दर्ज है। इस संबंध में मंगलौर पुलिस को जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें