फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाहौड़ में मकान का ताला तोडकां 4 लाख के जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दाहौड़ में मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात चोरी
विज्ञापन

खतौली। मकान के अंदर कमरे का ताला तोड़कर चोर सेफ के अंदर रखे लाखों रुपये की सोने और चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। परिवार के लोग सोते रहे और चोरी की घटना का कानों कान तक खबर तक नहीं लगी। चोरी की घटना का पता सोमवार की सुबह पता चला। चोरी की घटना से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

गांव दाहौड़ निवासी अनंगपाल पुत्र जबर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार की रात को वह अपने घेर में सोया हुआ था। उसके साथ घेर में ही एक पुत्र योगेश उसकी पत्नी और बच्चे भी सोए हुए थे। घर के दूसरे हिस्से में दूसरा पुत्र दुर्वेश व उसकी पत्नी और बच्चे सोए हुए थे। देर रात को चोर मकान में घुस गए। चोरों ने कमरे का ताला तोड़ा और अंदर रखी सेफ में से सोने के चार कड़े, गले का कॉलर, मंगलसूत्र, चेन, दो जोड़ी कानों की झुमकी, एक जोड़ी कुंडल, दो अंगूठी, एक चेन के अलावा चांदी की एक तगड़ी व चार जोड़ी पाजेब सहित करीब 4.10 लाख रुपये की लागत के सोने व चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। रात में चोरी की घटना का परिवार के लोगों को पता नहीं चल सका। सोमवार की सुबह कमरे का ताला टूटा मिलने और सेफ का सभी सामान बिखरा हुआ होने से चोरी की घटना का पता चला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह का कहना है कि चोरी की तहरीर मिल गई है। चोरी की घटना की जांच पड़ताल की जाएगी। जांच पड़ताल के बाद ही चोरी का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें