फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में सवार महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर।
विज्ञापन

पंजाबी कालोनी निवासी अमित पुत्र विरेन्द्र शनिवार दोपहर बस में सफर कर रहा था। इसी बस में रामराज थाने मे तैनात एक महिला कांस्टेबल भी सादी वर्दी में वीआईपी ड्यूटी के लिये मेरठ जा रही थी। बस मीरापुर के आसपास पहुंची तो युवक अमित किसी व्यक्ति से गाली गलौच करने लगा। इस पर महिला कांस्टेबल ने एतराज जताया तो आरोपी युवक ने महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़ करते हुए अभद्र व्यवहार किया। इस पर कांस्टेबल ने सूचना डायल 100 को दी। पुलिस ने बस का पीछा कर आरोपी युवक को दबोच लिया और मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

गाय-बछड़े को मुक्त कराए, आरोपी जेल भेजा
मीरापुर। पुलिस ने गौकशी के लिए ले जाई जा रही एक गाय व एक बछड़े को मुक्त करा कर एक आरोपी को जेल भेज दिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक मिनी ट्रक में गाय और बछड़ा गौकशी के लिए गंगनहर की पटरी से संभलहेड़ा की ओर ले जाया जा रहा है। पुलिस ने संदिग्ध मिनी ट्रक का पीछा कर उसे पकड लिया। मौका देख ट्रक चालक भाग निकला। पुलिस ने गाय व बछडे़ के साथ नैनसिंह पुत्र रघुवीर निवासी गांव राजपुर थाना जानसठ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फरार आरोपी सुक्का पुत्र इकबाल की तलाश जारी है।
विज्ञापन


पुरानी रंजिश में चाकू से हमला
मीरापुर। कस्बे के पड़ाव चौक में पुरानी रंजिश के चलते तीन युवकों ने एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल देवल निवासी साजिद पुत्र फीका है। शनिवार की दोपहर व घरेलू सामान खरीदने के लिये मीरापुर आया था। इसी दौरान तीन युवकों ने उसे पड़ाव चौक में दबोच लिया तथा चाकू से उसपर हमला कर दिया। घटना में साजिद गंभीर घायल हो गया। वारदात कर आरोपी मौके से भाग गए। पीड़ित ने थाने पहुंच कर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करायी। पुलिस ने घायल को उपचार के लिये सीएचसी भेज दिया।

कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
मीरापुर। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर कार की टक्कर से बाइक सवार युवक को घायल कर दिया। बिजनौर निवासी शुभम पुत्र सुभाष शनिवार सुबह बाइक से मीरापुर से बिजनौर जा रहा था। बाईपास के निकट पीछे से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से शुभम सड़क पर गिर गया। कार चालक कार लेकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच कर घायल को उपचार दिलाया।

फरियादी नहीं पहुंचे
मीरापुर। शासन की ओर से आयोजित समाधान दिवस में कोई भी राजस्व कर्मचारी व फरियादी न पहुंचने पर थाने में कुर्सियां खाली पडी रही। दोपहर बाद एसपी देहात अजय सहदेव थाने पहुंचे तो उन्होंने भी फरियादी न आने पर आश्चर्य व्यक्त किया। थाने मे मौजूद कुछ नागरिकों ने एसपी देहात का ध्यान कांवड़ यात्रा के दौरान क्षतिग्रस्त हाइवे की ओर दिया, तो उन्होने कहा कि इस संबंध में उन्होंने डीएम को वास्तविक स्थिति से अवगत कराया है।
विज्ञापन


ट्रक पलटा, चालक घायल मीरापुर-खतौली मार्ग बाधित
फोटो...
मीरापुर। खतौली-मीरापुर मार्ग पर एक ट्रक पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया तथा यातायात बाधित हो गया। ट्रक पहिया फटने के कारण पलटा। बिजनौर के कसबा चांदपुर निवासी मेहर आलम पुत्र नफीस पानीपत से ट्रक में रुई भर कर काशीपुर जा रहा था। खतौली-मीरापुर मार्ग पर कुतुबपुर के पास अचानक आगे का पहिया फट गया, जिससेे ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक घायल हुआ, जिससे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। ट्रक पलटने से इस मार्ग का यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें