मुजफ्फरनगर। आर्यपुरी मोहल्ले में छात्राओं से छेड़छाड़ करते युवक को आसपास के लोगों ने दबोच लिया और मारपीट कर पुलिस को सौंप दिया। घटना की जानकारी मिलने पर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आर्यपुरी में बाग केशोदास निवासी दीपक राजपूत ने तहरीर देकर बताया कि मोहल्ले में नाले के निकट शनिवार दोपहर एक युवक छात्राओं से छेड़छाड़ कर रहा था। जिस पर आसपास के लोगों ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा और जमकर धुनाई कर दी। आरोपी के दूसरे समुदाय से होने के कारण मौके पर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता भी पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। बाद में कार्यकर्ताओं ने आरोपी मनचले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए थाने में हंगामा भी किया। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करते पकड़ा गया आरोपी शाहपुर के वजीराबाद निवासी शौकीन पुत्र शमसाद है, जिसके खिलाफ तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है।