पुलिस के हत्थे चढ़े तीन बदमाश
बुढ़ाना। दो विभिन्न अपराधों में पुलिस ने तीन ग्रामीणों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों का चालान कर दिया।
पुलिस ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के गांव भैंसाना से पुलिस ने मुखबिर की सूचना जफर उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से दो किलो गांजा बरामद किया। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया युवक कस्बे के मौहल्ला नई बस्ती का रहने वाला है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसका चालान कर दिया। दूसरी घटना में पुलिस ने जमीन के विवाद को लेकर आपस में मारपीट करने के आरोपी कुरालसी निवासी हरिओम व उसके बेटे अनिल को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों बाप-बेटे का शांतिभंग में चालान कर दिया।
पाक के रवैये की निंदा
बुढ़ाना। जमीयत उलमा-ए-हिंद की की बैठक में पाकिस्तान द्वारा जाधव की माता व उनकी पत्नी के साथ की गई बदसलूकी की निंदा की गई। बैठक में तीन तलाक बिल को भी वापस लेने की भी मांग की गई। बैठक में तीन तलाक बिल को संसद में पेश किए जाने को लेकर भी विचार विमर्श किया। इस बिल को वापस लेने की भी मांग की गई। इस मौके पर मौलाना इमरान हुसैनपुरी, हाफिज तहसीन, आसिफ, हाफिज अब्दुल रहमान, आकिल, सलमान, बिलाल, इरशाद आदि मौजूद रहे।