फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वांछित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने एक पखवाड़े पूर्व लापता लड़की को आरोपी युवक के कब्जे से बरामद कर लिया। परिजनों ने मामले में नाबालिग लड़की को अपहरण करने का आरोप लगाते हुए नामजद कराया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी इंतजार निवासी निवाड़ा जनपद बागपत को जेल भेज दिया। जबकि पीड़िता का मेडिकल कराया गया। विवेचक ने बताया कि लड़की के कोर्ट में बयान कराएं जाएंगे। मामले में प्रधान पुत्र समेत कई लोगों की संलिप्तता सामने आई है।
विज्ञापन


वांछित गिरफ्तार, पुलिस ने चालान किया
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। अवैध रूप से शराब बेचने के एक मामले में न्यायालय से फरार चल रहे एक वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के गांव चंधेड़ी का रहने वाला विनय अवैध रूप से शराब बेचने के एक मामले में न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहा है। कई माह से वह फरार चल रहा है। न्यायालय की ओर से विनय के खिलाफ वारंट जारी किया गया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने विनय को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।

अवैध शराब सहित गिरफ्तार
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। अवैध शराब के साथ पुलिस ने जौला गांव से एक ग्रामीण को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गांव जौला निवासी बाबूराम अवैध रूप से शराब की बिक्री करता है। बुधवार को देर रात पुलिस ने अवैध शराब के साथ उसे गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें