फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीनना के नितिन गांधी पर गैंगस्टर लगा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीनना के नितिन गांधी पर गैंगस्टर लगा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम जीएस प्रियदर्शी ने पीनना के नितिन गांधी और उसके साथियों पर गैगस्टर लगा दी है। गैंगस्टर में नितिन के सात साथी चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि गैंग लीडर नितिन उर्फ गांधी पुत्र राकेश निवासी पीनना थाना शहर कोतवाली ने एक सक्रिय गैंग बना रखा है। गैंग में मेरठ जिले के थाना इंचौली क्षेत्र के जमालपुर निवासी राहुल पुत्र समरपाल, थाना झिंझाना क्षेत्र के दरगाहपुर निवासी सतेंद्र पुत्र सरदार राम, बुलंदशहर जिले के थाना बीबीनगर के चितसौना निवासी गौरव पुत्र अरुण, सचिन उर्फ सीटू पुत्र रामअवतार, निवासी चौधरान पट्टी थाना बड़ौत जनपद बागपत, विपुल उर्फ खूनी पुत्र नेत्रपाल निवासी, भभीसा थाना कांधला जनपद शामली और शत्रु पुत्र बलजौर सिंह निवासी सौरम थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर गैंग के सदस्य हैं। नितिन अपने गैंग के सक्रिय सदस्यों के साथ मिलकर लूट, डकैती और अवैध असलहा रखने जैसे जघन्य अपराध करते हैं। ये अपराधी समाज में भय और आतंक का माहौल बनाए हुए हैं। इनके भय और आतंक से जनता का कोई व्यक्ति इनके विरुद्ध रिपोर्ट और गवाही देने को तैयार नहीं होता है। धारा 2/3 के अंतर्गत कार्यवाही के लिए जिला मजिस्ट्रेट ने इन सात व्यक्तियों को गैंग चार्ट के लिए अनुमोदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें