फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंगल स्टोर में आग से लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। खालापार के खान मार्केट स्थित एक बैंगल स्टोर में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आग शार्ट सर्किट से लगी बताई गई है। पीड़ित दुकानदार ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला न्याजुपुरा निवासी शहजाद की खालापार के खान मार्केट में ए-वन बैंगल स्टोर के नाम से दुकान है। शुक्रवार को सुबह दुकान में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। दुकान मालिक शहजाद ने बताया कि करीब दस लाख रुपये की चूड़ियां बर्बाद हो गई हैं। यही दुकान उनकी रोजी-रोटी का जरिया थी। शहजाद अन्य लोगों के साथ डीएम अजय शंकर पांडेय से मिला तथा आर्थिक मदद दिलाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें