खतौली। खतौली-जानसठ मार्ग पर बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे गांव लिसौड़ा से आगे एक स्कार्पियो कार सड़क किनारे खड़ी थी। कार सवार युवक आपस में लड़ रहे थे। शोर शराबे की आवाज सुनकर वहां से गुजरने वाले लोगों ने अपने वाहन रोक लिए। वाहन सवार लोगों को लगा कि कार में सवार युवकों के साथ कोई अनहोनी हो गई है। वाहन सवार लोग कार के पास पहुंचे। लोगों ने देखा कि कार में सवार युवक आपस में झगड़ा कर रहे थे। एक युवक ने अपने साथी की कनपटी पर तमंचा भी तान रखा था। तमंचा को देखकर कार में सवार अन्य साथी युवक भी घबरा गए थे। इसी दौरान एंबुलेंस के सायरन की आवाज सुनकर युवक कार लेकर वहां से भाग निकले। राहगीरों ने बताया कि कार में सवार युवक नशे में थे।