फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम के साथ कुकर्म, गांव में तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक ने छह साल के बच्चे के साथ कुकर्म किया
विज्ञापन

भोपा। थाना क्षेत्र के गांव में युवक ने छह साल के बच्चे के साथ कुकर्म किया। घटना से गांव में तनाव की स्थिति है, जिसके चलते गांव में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव निवासी ने तहरीर देकर बताया कि बुधवार दोपहर उसका छह साल का बेटा घर के बाहर खेल रहा था। आरोप है कि गांव का ही युवक बच्चे को टॉफी दिलाने के बहाने एक खाली कमरे में ले गया, जहां उसने बच्चे के साथ कुकर्म किया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़ित के अनुसार लहूलुहान बच्चे को लेकर आरोपी के परिजनों से शिकायत की गई, तो उन्होंने गालीगलौज व मारपीट करते हुए उन्हें धमकी दे डाली। इस पर पीड़ित ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। इंस्पेक्टर एमएस गिल ने बताया कि बच्चे को मेडिकल के लिए भेजते हुए आरोपी की तलाश में दबिश दी गई, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें