फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने जौला गांव से सात जुआरी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने जौला गांव से सात जुआरी पकड़े
विज्ञापन

बुढ़ाना। पुलिस ने जौला गांव में ग्रामीण के मकान पर छापा मारकर मकान मालिक सहित सात जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 75 हजार रुपये की नकदी बरामद की।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बुधवार को सुबह करीब 11 बजे जौला गांव में इरशाद पुत्र जफर के मकान पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से इरशाद सहित सात जुआरियों को गिरफ्तार किया। जुआरियों के कब्जे से पुलिस ने 75 हजार रुपये की नकदी बरामद की। वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जौला गांव में इरशाद के मकान में जुआ खेलने की सूचना मिली थी। उन्होंने मौके से गांव जौला निवासी इरशाद व हसन, मेरठ के लिसाढ़ी गेट निवासी नौशाद व तितावी थाना क्षेत्र के गांव छतैला निवासी आस मोहम्मद, नदीम, खालिद व मोमीन को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि ये सभी जुआ खेल रहे थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी जुआरियों को चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें