फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेलर हत्याकांड के वादी भाई को हत्या करने की धमकी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। टेलर मास्टर सरताज हत्याकांड में वादी के भाई को जेल में बंद हत्यारोपी के पुत्र ने मुकदमा में फैसला करने का दबाव बनाने के लिए जान से मारने की धमकी दी है। कचहरी में भी जेल से अदालत में पेशी पर आए हत्यारोपी ने वादी को जान से मारने की धमकी दी थी। हत्या की धमकी से वादी व उसका परिवार पूरी तरह से भयभीत है। पीड़ित ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मोहल्ला मिटठूलाल निवासी टेलर मास्टर सरताज पुत्र अली मोहम्मद पिछले वर्ष 21 दिसंबर की शाम को लापता हो गया था। रात में ही टेलर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 22 दिसंबर की सुबह गांव भैंसी के पास ईंट भट्ठे के निकट टेलर का शव पड़ा मिला था। पुलिस ने हत्यारोपी मोहल्ला मिटठूलाल निवासी आशु पुत्र जहीर को गिरफ्तार करके हत्याकांड का खुलासा कर दिया था। हत्या में आरोपी आशु का रिश्तेदार मोहल्ला इस्लामनगर निवासी अकरम पुत्र उस्मान भी शामिल था। फिलहाल दोनों हत्यारोपी जेल में बंद हैं। टेलर हत्याकांड के मुकदमे का वादी उसका भाई मोहम्मद शहजाद है। मोहम्मद शहजाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार को वह तीन बजे के करीब पालिका बाजार की गली से अपने चाचा के घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में जेल में बंद हत्यारोपी अकरम के पुत्र बिलाल ने उसको रोक लिया। बिलाल ने टेलर हत्याकांड के मुकदमे में फैसला करने का दबाव बनाने के लिए मोहम्मद शहजाद को हत्या करने की धमकी दी। वादी मोहम्मद शहजाद ने बताया कि 11 मार्च को वह कचहरी में मुकदमे की पैरवी करने के लिए गया था। कचहरी में जेल में बंद हत्यारोपी अकरम भी कोर्ट में पेशी पर आया था। उसने कचहरी में भी उसको जान से मरवाने की धमकी दी थी। धमकी से वादी व उसका परिवार पूरी तरह से भयभीत है। पीड़ित ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें