सोंहजनी तगान में युवक ने लगाई फांसी
अमर उजाला ब्यूरो
तितावी। गांव सोंहजनी तगान में शनिवार सुबह युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस से किसी तरह की कार्रवाई से इंकार कर दिया। इस पर पुलिस शव को पंचनामा भरकर उनके सुपुर्द कर दिया गया।
थाना क्षेत्र के गांव सोंहजनी तगान निवासी विजयपाल का बेटा विकास (20) शनिवार सुबह घर से खेतों पर गया था। करीब दस बजे कुछ ग्रामीण खेतों पर पहुंचे तो वहां विकास की लाश उसी के खेतों में खड़े अमरूद के एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकी देख परिजनों को सूचना दी गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में ले लिया। एसओ सूबे सिंह यादव ने बताया कि मौके पर मौजूद युवक के भाई विवेक ने लिखित तहरीर देते हुए भाई को नशे का आदी बताते हुए इस संबंध में शव का पोस्टमार्टम न कराने और किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं करने की बात कही। इस पर शव को पंचनामा भरने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, जिसके बाद परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।