फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन की कालाबाजारी में 79 डीलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार द्वारा राशन घोटाले की जांच एसटीएफ को देने के बाद विभाग ने भी तेजी शुरू कर दी है। शुक्रवार की देर रात जिले के 79 राशन विक्रेताओं के खिलाफ पूर्ति निरीक्षकों ने मुकदमे दर्ज कराए हैं। ई-पॉस मशीन में छेड़छाड़ के साथ सिस्टम में सेंधमारी कर राशन की कालाबाजारी करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। इनमें 65 राशन विक्रेता अकेले मुजफ्फरनगर शहर के है। 35 राशन विक्रेताओं पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी सुनील पुष्कर ने देर रात बताया कि डीएम के आदेश के बाद जिले के 79 राशन विक्रेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। इनमें 65 अकेले मुजफ्फरनगर के हैं। इनमें 35 अकेले शहर कोतवाली क्षेत्र के हैं। 18 सिविल लाइन और 12 नई मंडी थाना क्षेत्र के हैं। इनके अलावा छह बुढ़ाना नगर पंचायत, एक शाहपुर, एक सिसौली, चार मीरापुर, दो पुरकाजी के शामिल हैं। शहर कोतवाली में पूर्ति निरीक्षक अभिव्यक्त राणा ने 18 राशन विक्रेताओं के खिलाफ एफआईआर लिखाई है। इसमें यूआईडीएआई में धोखाधड़ी कर राशन की कालाबाजारी करने का आरोप है। जिन पर मुकदमा लिखाया गया उनमें ऐजाज खान लद्दावाला, सतीश कुमार रामपुरी, जाहिद रामलीला टिल्ला, राशीदा उत्तरी खालापार, उषा जैन सुथराशाही, राजू मचल आबकारी, मसूद आरिफ खालापार, जितेंद्र कुमार लद्दावाला, अमित कुमार मिमलाना रोड, कमल सिंह मिमलाना रोड, धर्मेंद्र त्यागी लद्दावाला, प्रेमवती जैन एवं प्रियंक जैन प्रेमपुरी, सत्यपाल सिंह एवं कृष्ण कुमार गोशाला, भोपाल सिंह सरवट, योगराज कृष्णापुरी, बीना रानी नवाबगंज, प्रमोद स्नेही धर्मपुरी, चंपारानी, मनोज कुमार रामपुरी के हैं। शहर कोतवाली में ही इंस्पेक्टर श्याम सुंदर दास ने 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखाया हैं, इनमें ब्रिजेश रानी खादरवाला, सदाकत अली, खालापार, प्रमोद गुप्ता लद्दावाला, हारुण योगेंद्रपुरी, नसीम योगेंद्रपुरी, आसिफ खान उत्तरी लद्दावाला, विजय सिंह वेयरगंज, सतीश कुमार सुथराशाही, राम अवतार लद्दावाला, जयपाल सिंह सुथराशाही, मसूद आरिफ खालापार रामपुरी, अशोक कुमार रामपुरी , नीतू रानी बसंत विहार, राजू मचल आबकारी, उस्मान अली खालापार, जितेंद्र सिंघल कृष्णापुरी, सुनील जैन प्रेमपुरी शामिल है। नई मंडी कोतवाली में पूर्ति निरीक्षक अनिल वर्मा ने 12 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इनमें राशन विक्रेता किरण पाल, मंजू माहेश्वरी, जुगमेंद्र दास, प्रतीक शर्मा, नीरज गुप्ता, सितारी देवी, शकुंतला देवी, किरणवती, अरुणा शर्मा, सुभाषचंद, राजेश देवी, पुष्पेंद्र तोमर शामिल है। इसी के साथ सिविल थाने में भी 18 राशन विक्रेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। बुढ़ाना में छह के कोटेदारो, शाहपुर में एक, सिसौली में एक, मीरापुर में चार, पुरकाजी में दो के खिलाफ तहरीर दी गई है। देर रात सभी कोटेदारों के खिलाफ मुकदमे दर्ज हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें