हादसे में ट्रक चालक और परिचालक घायल
दोघट। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर बामनौली पुलिस चौकी के पास ट्रक और ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक चालक और परिचालक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
हादसे में ट्रक चालक सुनील पुत्र वीर सहाय निवासी रसीदपुर थाना जेवर जिला एटा और परिचालक सुखवीर पुत्र सियाराम घायल हुए हैं। हादसे के बाद कुछर देर तक मार्ग पर जाम लग गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर जाम खुलवाया। अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।