फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने नामजद आरोपी को दी क्लीनचिट

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवकुमार हत्याकांड में नामजद आरोपी को क्लीनचिट दी
विज्ञापन

पुरकाजी। एक सप्ताह पूर्व हुए ट्रैक्टर चालक शिवकुमार हत्याकांड में पुलिस ने मुकदमे में नामजद आरोपी को क्लीनचिट देकर उसके भाई को मुजरिम बनाकर मंगलवार को उसका चालान कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

24 जुलाई को कस्बे के मोहल्ला नूरनगरियान निवासी ट्रैक्टर चालक शिव कुमार की पैसों के लेनदेन को लेकर ट्रैक्टर स्वामी ने हत्या कर दी थी। जिसमें मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर स्वामी नवाब व उसके भतीजे मोनीस व ग्राम नया गांव निवासी उसके साले बिलाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर ट्रैक्टर स्वामी को जेल भेज दिया था। इसके उपरांत पुलिस मोनीस व उसके भाई आशु को हिरासत में लेकर लगातार पूछताछ कर रही थी। जिसमें करीब एक सप्ताह तक थाने पर हिरासत में बैठाकर उनसे की गई पूछताछ में मोनीस के विरुद्ध कोई ठोस सबूत नहीं मिलने पर पुलिस ने मंगलवार को उसे क्लीनचिट देकर उसके भाई आशु को मुजरिम बनाकर उसे जेल भेज दिया है। इस संबंध में मुकदमे की जांच कर रहे सीओ सदर रिजवान अहमद का कहना है कि अभी तक की गई जांच में मोनीस के विरुद्ध कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। आशु को हत्या करने का नहीं शव को छुपाने का मुजरिम बनाकर जेल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मामले की अभी जांच चल रही है जो भी दोषी पाया जाएगा उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें