फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग किशोरी से घर में घुसकर की छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्यांग किशोरी से घर में घुसकर की छेड़छाड़
विज्ञापन

भोपा। क्षेत्र के एक गांव में दबंग युवक ने घर में घुसकर दिव्यांग किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी किशोरी से मारपीट कर धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि वह शुक्रवार सुबह घर का सामान लेने मार्केट गई थी। इस दौरान घर पर उसकी दिव्यांग नाबालिग बेटी अकेली थी। पीड़िता के अनुसार घर में अकेली किशोरी को देख गांव का ही आरोपी युवक जबरन घर में घुस गया और वहां मौजूद दिव्यांग किशोरी से छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी किशोरी के साथ मारपीट करते हुए उसे धमकी देकर फरार हो गया। कुछ देर बाद महिला घर लौटी तो किशोरी ने उसे घटना की जानकारी दी। आरोप है कि जब महिला ने आरोपी के घर जाकर घटना का विरोध किया तो उसने अपने भाई के साथ मिलकर महिला के साथ भी बदसलूकी करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


मारपीट की एफआईआर दर्ज
भोपा। थाना क्षेत्र के भोकरहेड़ी निवासी युवक ने कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज कराते हुए बताया कि पड़ोसी बेदू व लाला बीच रास्ते में खाट व कुर्सियां डालकर बैठ जाते हैं, जिससे रास्ता अवरुद्ध हो जाता है। आरोप है कि इसका विरोध करने पर आरोपियों ने कुछ दिन पूर्व मिलकर युवक के साथ ही उसकी पत्नी व बेटी के साथ भी मारपीट कर उन्हें धमकी दी। आरोप है कि तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, जिस पर उसे कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ
भोपा। सेवार्थ क्लब द्वारा गंगनहर पुल पर निरगाजनी झाल के निकट हर साल लगने वाले कांवड़ सेवा शिविर का शुक्रवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। क्लब संरक्षक सतीश धीमान, अध्यक्ष राजपाल प्रजापति ने बताया कि शिविर में नियमों व मानकों के अनुरूप शिवभक्तों की सेवा की जाती है। इससे पहले हुए हवन-यज्ञ में भाजपा नेता डॉक्टर वीरपाल निर्वाल, हरीश राठी आदि ने आहुति दी। अजय जैन, हिमांशु गोयल, प्रदीप, शैलेंद्र, कपिल, सचिन, अमित, रामकुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें