व्यापारी की कार से 1.80 लाख उड़ाए
मुजफ्फरनगर। नई मंडी के अलमासपुर में सर्विस स्टेशन पर कार धुलवाने गए व्यापारी की कार से 1.80 लाख रुपये किसी ने चोरी कर लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
पटेलगर निवासी व्यापारी संजीव ने बृहस्पतिवार को घर से 1.80 लाख रुपये लेकर कारोबार पर जा रहा था। रुपये उसने कार में एक बैग में रखे थे। वह कार की धुलाई कराने के लिए अलमासपुर में एक सर्विस स्टेशन पर ले गया। कार की धुलाई के दौरान किसी ने कार से रुपये चोरी कर लिए।
दो का चालान किया
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन पुलिस ने न्याजूपुरा के साहिल और आमिर को दो चाकूओं सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
युवती का अपहरण, सहेली ममेरे भाई समेत नामजद
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामपुरी से युवती का बहका फुसला कर अपहरण कर लिया। युवती की मां ने उसकी सहेली और उसके ममेरे भाई पर अपहरण का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि उसकी पुत्री पिछले दिनों से लापता है। तलाशने पर कुछ लोगों ने बताया कि उसकी पुत्री की सहेली का ममेरा भाई संदीप निवासी मेरठ उसकी पुत्री का बहला फुसला कर अपहरण कर ले गया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसकी पुत्री को बंधक बनाकर रखा हुआ है। पुलिस ने सहेली और उसके ममेरे भाई के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।