फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर तेजाब फेंकने का एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम घिटोरा में घर में घुसकर युवक पर तेजाब फेंकने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चालान किया। क्षेत्र के ग्राम घिटोरा निवासी राज कुमार को छह दिसंबर की रात्रि में गांव के ही ओमप्रकाश आदि ने घर में घुसकर जानलेवा हमला बोल पिटाई करने के बाद तेजाब डाला। परिजनों ने झुलसे युवक को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष के लोगों ने बुधवार को बागपत में एसपी जयप्रकाश सिंह से मिलकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेकर थाना पुलिस को आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। एसपी के रुख के चलते पुलिस ने बुधवार की रात में एक आरोपी ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को चालान किया। थाना प्रभारी ने बताया अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें