फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक के बेटे से रंगदारी मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गांव कवाल निवासी भाजपा विधायक विक्रम सैनी के पुत्र प्रभात सैनी ने गांव के ही एक युवक पर उससे प्रतिमाह 50 हजार रुपए की रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए पुलिस को नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विधायक के बेटे प्रभात सैनी ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात को गांव के युवक ने मोबाइल फोन पर उससे 50 हजार रुपये प्रतिमाह रंगदारी देने की मांग की। रंगदारी मांगने वाले युवक ने अपने को मीडिया से जुड़ा होना बताया है। विधायक के पुत्र ने पुलिस से आरोपी के विरुद्ध रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की मांग की है। एसएसआई लेखराज सिंह ने बताया कि विधायक के पुत्र की ओर से रंगदारी मांगने की तहरीर दी गई है। जांच-पड़ताल करने के बाद ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में विधायक विक्रम सैनी का कहना है कि गांव के जिस युवक ने मेरे पुत्र से रंगदारी मांगी है, उस युवक ने मुझे भी धमकी दी थी। आरोपी ने उनके पुत्र से फोन पर 50 हजार रुपये प्रतिमाह की रंगदारी मांगी है। पुलिस को घटना की तहरीर दे दी गई है। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें